चंबा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद ट्राफी के साथ रावमापा मंगली क
सलूणी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में चल रही जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कों प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगली के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भिन्न-भिन्न भार वर्ग में सनी, बरिंद्र, खेमराज, परमेश, जावेद, भुपेंद्र, हिमांशु और ज्ञान ने स्वर्ण पदक जीता। लतीफ ने रजत पदक जीता है। ज्ञान ने कुश्ती में स्वर्ण और जुरो में रजत पदक जीता। प्रधानाचार्य बलीराम ने खिलाड़ियों और कोच मुकेश ठाकुर को बधाई दी। अध्यापक मुकेश ठाकुर ने बच्चे को नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ खेलों में ध्यान लगाने की सलाह दी। संवाद