फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किवी बॉयज को हराकर सेमीफाइनल में पुलिस बी टीम

Thu, 03 Oct 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पुलिस बी टीम ने किवी बॉयज को आठ विकेट से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में व्हाइट टाइगर ने द्रम्मण को 62 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विशाल कुमार ने बताया कि किवी बॉयज ने पहले बल्लेबाजी कर 142 रन बनाए। इसमें चिक्कू ने 48 और हर्ष ने 44 रन बनाए। पुलिस बी से रिशु ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस बी टीम ने 15 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें नीरज ने 59 और पीयूष ने 48 रन बनाए। पुलिस टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। दूसरी ओर, व्हाइट टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित बीस ओवर में 212 रन बनाएं। इसमें चिराग ने 62 गेद में 113 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वसीम ने बीस रन का योगदान दिया। द्रम्मण से रिशु ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्रम्मण की टीम 150 रन पर ही सिमट गई। व्हाइट टाइगर की टीम ने यह मैच 62 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें