फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पुलिस ए को हराकर फाइनल में मंगला की टीम

Wed, 07 Aug 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पुलिस ए और मंगला की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में मंगला ने पुलिस ए की टीम को 46 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच में मंगला की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित बीस ओवर में 167 रन बनाए। भगवंत सिंह ने 39 गेंदों में 80 रन ताबड़तोड़ पारी खेली। सुखविंद्र ने भी बीस रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुलिस ए से रमन चौधरी ने चार, हन्नी ने तीन और मन्ना ने दाे विकेट चटकाए। जवाब में पुलिस ए की टीम 121 रन ही बना सकी। इसमें सनी ने 28 और अलोकित ने 21 रन की पारी खेली। दूसरा सेमीफाइनल वीरवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें