फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ दीं मुफ्त दवाइयां

Wed, 07 Aug 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में ख​ज्जियार के पुखरी में स्वास्थ्य विभाग के कैंप में चेकअप करवाती महिला।संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। दिन : बुधवार, समय : सुबह 09:45। स्थान : गांव पुखरी। वरिष्ठ नागरिक आयुर्वेदिक विभाग के शिविर के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। तीन पंचायतों से वरिष्ठ नागरिक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

10:00 बजे चिकित्सीय टीम पहुंचती है। टीम के सदस्य शिविर की तैयारियों को पूरा करने में प्रयासरत हैं। 10:12 बजे आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सीमा बुजुर्ग के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कर रही हैं। बुजुर्गाें को परामर्श देने के बाद दवाइयां वितरित की जा रही हैं। धीरे-धीरे शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या बढ़ रही है। शिविर के समापन तक 30 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं।
आयुर्वेदिक विभाग ने पुखरी गांव में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में पंचायत खज्जियार, सिंगी और कोहलड़ी के ग्रामीणों ने चिकित्सीय लाभ उठाया। ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान विभाग की ओर से निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में विभागीय टीम में फार्मासिस्ट सुरेंद्र पाल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेश कुमार और सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन



आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सीमा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्ग लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य परामर्श देने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया। अन्य जगह भी इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के दौरान शुगर और बीपी के मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें