मंगला (चंबा)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला मंगला का दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष सराहनीय रहा। परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत रहा। 55 विद्यार्थियों में से 50 ने प्रथम श्रेणी जबकि पांच ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। आकर्ष पुत्र मनोज कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीक्षित पुत्र अशोक कुमार ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय जबकि चिराग वर्मा पुत्र पवन कुमार ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।