फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी नदी के किनारे गिरा व्यक्ति सुरक्षित निकाला

Mon, 17 Nov 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शीतला पुल के पास रावी नदी के किनारे गिरे व्यक्ति को दमकल विभाग ने सुरक्षित निकाल लिया। सोमवार शाम 3 बजे विभाग को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रावी के पास चट्टान पर गिर गया है। इसके बाद विभाग की टीम तुरंत वहां पहुंची। रस्सी के सहारे धर्म सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी चलूणा को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि रावी नदी का जलस्तर कम था, इसके चलते व्यक्ति बहने से बच गया और चट्टान पर फंसा रहा। रेस्क्यू टीम में लीडिंग फायरमैन दौलत राम, फायरमैन युगल सिंह, गृह रक्षक सतीष और चालक जोगिंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें