फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंडीगढ़ से छुट्टी पर घर आ रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

Sun, 10 Mar 2024 07:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से छुट्टी पर घर आ रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। नौकरी से छुट्टी लेकर घर जा रहे व्यक्ति की गांव के रास्ते में पैर फिसलकर खाई में गिरने के बाद उपचार के दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अमित कुमार पुत्र मंगत राम निवासी गांव घटोहर डाकघर उरेई तहसील भरमौर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमित कुमार चंडीगढ़ स्थित कंपनी में नौकरी करता था। सात मार्च को अमित छुट्टी पर घर आ रहा था। अपने घर घटोहर जाते समय द्रोला नामक स्थान पर अचानक पैर फिसलकर खाई में जा गिरा। अमित को गिरता देख राहगीरों ने उसे उठाकर सड़क तक पहुंचाया। साथ ही परिजनों को भी सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे गाड़ी के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दाखिल किया गया। अमित की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। यहां जख्मों का ताव न सहते हुए अमित ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें