फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भटियात में 75 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे सीएम

Sun, 10 Mar 2024 07:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भटियात में 75 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे सीएम
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज चुवाड़ी दौरे पर आएंगे, प्रशासन ने पूरी कीं तैयारियां
चुवाड़ी हेलीपैड में दोपहर 12:55 बजे पहुंचेंगे सीएम, चौगान में करेंगे जनसभा को संबोधित

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 11 मार्च को जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भटियात के एकदिवसीय प्रवास पर आएंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में 74 करोड़ 99 लाख की धनराशि के विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भटियात क्षेत्र के सरना, सलोह, चुलारी तथा तहसील भटियात के साथ लगते गांव के लिए उठाऊ जल आपूर्ति योजना और अपर व लोअर वडिंगी की उठाऊ जल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें भटियात के समोट और अन्य साथ लगते गांवों के लिए पेयजल योजना और राजैन-सरोगा कुहल की री-मॉडलिंग और संवर्द्धन कार्य की आधारशिला रखी जाएगी। जतरून, त्रिमठ और सलोह गांव में तथा ग्राम पंचायत सिहुंता के मोतला में बाढ़ सुरक्षा कार्य की आधारशिला रखेंगे। चुवाड़ी कस्बे कीकी जल आपूर्ति योजना के सुधारीकरण और संवर्धन, चुवाड़ी में कालीघार भूस्खलन आपदा की रोकथाम के लिए भूस्खलन शमन उपायों की आधारशिला व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिहुंता-जोलना-खास सड़क के उन्नयन कार्यों की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चुवाड़ी हेलीपैड में दोपहर 12:55 बजे चुवाड़ी पहुंचेंगे और चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें