फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ढांक में गिरने से घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत

Mon, 23 Nov 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
26 दिन तक चला उपचार, चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ढांक में गिरने से गंभीर रूप से घायल गल गांव निवासी खराती लाल (47) की 21 नवंबर को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि 25 अक्तूबर को खराती लाल पुत्र जाफर राम निवासी गांव गल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पांव फिसलने से वह ढांक में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सलूणी अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें टांडा भेज दिया। इसके बाद परिजन उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर किहार थाना पुलिस की टीम शव लेने पीजीआई पहुंची, लेकिन वहां किसी कारणवश पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस शव को चंबा लेकर आई और मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें