फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घर में तलवार-बंदूक लेकर घुसा व्यक्ति, धमकी देकर मोबाइल फोन भी ले गया

Fri, 09 Oct 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का आरोप- खुद को इब्राहिम बताकर कहा- जेल से भागा हूं, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता
विज्ञापन

पुलिस ने घर और जंगल में की तलाश, बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। शाम के समय पशुओं को बांध रही महिला और उसके ससुर के सामने अचानक हथियार लेकर पहुंचे व्यक्ति ने कथित तौर पर दहशत फैला दी।
चुराह उपमंडल के नरेड़ गांव में हुई इस घटना में महिला ने आरोप लगाया है कि व्यक्ति ने खुद को इब्राहिम बताया और जेल से भागने की बात कही। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वह महिला का मोबाइल फोन भी ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दिए बयान में नरेड़ निवासी 27 वर्षीय दिलदारो पत्नी रोशन ने बताया कि आठ अक्तूबर को शाम करीब 7:15 बजे वह ससुर बशीर के साथ घर में पशुओं को बांध रही थीं। इसी दौरान लंबी दाढ़ी, काला कोट, स्लेटी कुर्ता-पायजामा और काली पगड़ी पहने एक व्यक्ति पहुंचा। एक हाथ में तलवार और दूसरे में बंदूक थी। महिला और ससुर उसे पहचानते नहीं थे।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने मोबाइल मांगा। इन्कार करने पर उन्हें और उनके परिवार को गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपने पास बम होने की बात भी कही। उसने महिला के फोन से किसी अन्य व्यक्ति को कॉल की और उन्हें भी बात करने के लिए कहा। महिला के मुताबिक, आरोपी ने उनके देवर के फोन से उनकी मां को भी कॉल कर बेटी को मारने की धमकी दी।
शिकायत के अनुसार जाते समय व्यक्ति ने महिला और उनके ससुर को पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद महिला खिड़की से निकली और दरवाजा खोला। तब तक वह जा चुका था।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने खंगाला आसपास का क्षेत्र
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि वीरवार रात को आरोपी इब्राहिम के नरेड़ गांव में बशीर के घर पर मौजूद होने और परिवार को डराने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर के आसपास और जंगल में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। महिला के बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें