फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांव फिसल खड्ड में गिर डूबने से व्यक्ति की मौत

Wed, 22 Apr 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अचेत अवस्था में पहुंचाया साहो अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा शव

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र के तहत बिन्नू नाला में पैर फिसलकर गिरने से 37 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्वनी सिंह पुत्र दिवंगत मानसिंह निवासी गांव देऊल डाकघर साहो तहसील और जिला चंबा को रूप में हुई है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अचेत अवस्था में अश्वनी सिंह को साहो अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी है। विधायक ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अश्वनी सिंह बुधवार दोपहर के समय बिन्नू खड्ड से होकर गुजर रहे थे। अचानक पैर फिसलने से खड्ड में जा गिरे। देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गए। राहगीरों ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर उन्हें निकालकर साहो अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पैर फिसलकर खड्ड में गिरकर डूबने से व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन


साइड स्टोरी

तीन महीने पहले पति, अब बेटे की मौत ने मनोरमा को झकझोरा
बेटे के खड्ड में डूबने की खबर सुनते ही अचेत होकर दरवाजे पर गिर पड़ीं मां
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। उपमंडल के देऊल निवासी 65 साल की बुजुर्ग मनोरमा को बुधवार का दिन ताउम्र न भूलने वाले गहरे जख्म दे गया। परिवार का सहारा बेटे की पांव खड्ड में डूबने की खबर सुनकर वह अचेत हो घर के दरवाजे पर गिर पड़ीं। गांव की महिलाओं ने उन्हें सहारा दिया। बुजुर्ग महिला रोते-बिलखते कह रही हैं कि भगवान ने तीन माह के अंतराल में पति के बाद नौजवान बेटा भी छीन लिया है। मृतक अपने पीछे 13 साल का बेटा और 6 साल की बेटी और बूढ़ी मां छोड़ गया है। उनका भाई-भाभी और उनका परिवार गांव में ही अलग से दूसरा मकान बनाकर रहते हैं। अश्वनी टैक्सी चला कर परिवार पालता था। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले अश्वनी सिंह के पिता मान सिंह की ह्दयगति रुकने से मौत हो गई थी। उनकी मौत को अभी तीन माह का समय हुआ था कि अब परिवार का कमाने वाला सदा के लिए छीन गया है। मृतक की बूढ़ी मां भी ह्दय रोग की मरीज बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें