चंबा। चंबा में मंगलवार को घर के आंगन में गिरने से 57 वर्षीय शिव दित्ता पुत्र मेहरु राम निवासी गांव खिल्ल, डाकघर खुंदेल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिव दित्ता रोजमर्रा की तरह अपने घर के आंगन में टहल रहे थे, तभी अचानक औंधे मुंह गिर पड़े। इससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी। उनके गिरने की आवाज सुनकर परिवार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें वाहन से मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि परिजनों के बयान के मुताबिक व्यक्ति की मौत घर के आंगन में गिरने के कारण हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।