फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति ने होटल में जहर खाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में पुराने बस अड्डे के पास स्थित निजी होटल में एक शिक्षक की जहर खाने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना चंबा से पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रत्न चंद गांव बंजाह डाकघर सिल्लाघ्राट तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शिक्षक की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। एसपी अरुल कुमार के मुताबिक व्यक्ति ने जिला मुख्यालय में एक निजी होटल में कमरा ले रखा था, जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि शिक्षक ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने परिजनों को सूचित कर उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों ने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है। एसपी ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें