फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क पर रखी शटरिंग प्लेटें चोरी करते पहड़ा व्यक्ति

Wed, 14 Feb 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शटरिंग प्लेटों की चोरी करने वाले व्यक्ति को चंबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात को सिल्लाघ्राट में सड़क का काम करने वाली ठेकेदार की लेबर सोने की तैयारी में थी।
विज्ञापन

इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सड़क किनारे रखी लोहे की शटरिंग प्लेटों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। अभी चोराें ने तीन प्लेटों को ही गाड़ी में लोड किया था कि वहां पर कुछ मजदूर पहुंच गए।
इन्होंने शटरिंग प्लेटों को चोरी करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। इसकी सूचना चंबा थाना में दी गई। सूचना पाते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को चोरी की गई शटरिंग प्लेटों के साथ दबोचा। गाड़ी पर तीन प्लेटें भी पुलिस ने जब्त कीं। इन्हें आरोपी चोरी कर ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने जब मौके पर ठेकेदार को बुलाया तो उसने अपने सामान की जांच करने के उपरांत बताया कि उसकी शटरिंग प्लेटों के साथ अन्य औजार गायब हो चुके हैं। इसकी पूरी डिटेल पुलिस ठेकेदार से ले ली है। इस सामान की रिकवरी करने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द अन्य चोरी हुए सामान को भी जब्त कर सकती है। साथ ही चोरी में शामिल अन्य लोग भी पुलिस की हिरासत में आ सकते हैं। सदर थाना के प्रभारी संजीव चौधरी स्वयं इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें