फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गृह निर्माण सामग्री लेकर जा रहे व्यक्ति पर हमला, तीन पर एफआईआर दर्ज

Thu, 25 Dec 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। गृह निर्माण के लिए सामग्री ढो रहे व्यक्ति ने तीन लोगों पर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित सोनू कुमार निवासी गांव पड़ली, राड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में हका कि वीरवार दोपहर जब वह अपने घर के निर्माण सामग्री खच्चरों के जरिए ढो रहे थे तो राड़ी के पास भटालवां नामक स्थान पर दिनेश कुमार और उसके पिता व माता ने उसका रास्ता रोक लिया। इस रास्ते से निर्माण सामग्री ढोने से मना किया। इसके बाद तीनों ने उस पर हमला कर दिया। वह सीधे पुलिस चौकी गैहरा पहुंचा, जहां पर उसने तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने देर शाम को पीड़ित का अस्पताल में मेडिकल करवाया। साथ ही तीनों आरोपियों को चौकी में तलब होने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को पुलिस तीनों से पूछताछ कर सकती है। फिलहाल तीनों के खिलाफ मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें