फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुपोषण पर होगा प्रहार, 22 तक चलेगा पोषण पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में पोषण पखवाड़ा अभियान का हुआ आगाज
विज्ञापन

पखवाड़े के दौरान होंगी विभिन्न गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चंबा में पोषण पखवाड़े का आगाज हुआ। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। पखवाड़ा 22 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कुपोषण और एनीमिया के स्तर में कमी लाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा जनसमुदाय के सहयोग से स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता संबंधी जानकारी का प्रचार कर व्यवहार परिवर्तन का प्रयास किया जाएगा। पखवाड़े की थीम जीवन के प्रथम 1000 दिवस पर विशेष ध्यान, पोषण ट्रैकर में उपलब्ध लाभार्थी मॉडयूल का प्रचार प्रसार, बच्चों में मोटापे की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवन शैली की जागरूकता के बारे अवगत करवाया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित खंड समन्वयक पोषण अभियान और वृत्त सुपरवाइजर और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि पोषण पखवाड़ा के तहत जिले समेत ब्लॉक, ग्राम और प्रत्येक केंद्र स्तर पर आपसी समन्वय से गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अधीक्षक राजेश रॉय, जिला समन्वयक विकास शर्मा, रेखा पठानिया, मुस्कान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें