फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेतों में बिछी मक्की, बारिश ने तोड़ी किसानों की उम्मीद

Thu, 17 Sep 2026 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधड़ के साथ हुई बारिश से तैयार फसल जमीन पर गिरी, भीगी घास ने पशुपालकों की बढ़ाई चिंता
विज्ञापन

मैहला, भलेई, सलूणी और मसरूंड में फसल प्रभावित, किसानों को मौसम साफ होने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में वीरवार सुबह हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में अधंड़ के साथ हुई बारिश से खेतों में तैयार खड़ी मक्की की फसल जमीन पर बिछ गई।
वहीं, पशुओं के लिए काटकर रखी गई घास भी बारिश में भीग गई है। ऐसे में किसानों के सामने तैयार मक्की को नुकसान से बचाने और पशुओं के चारे को सुरक्षित रखने की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

किसानों में विपिन कुमार, अनुज कुमार, मदन कुमार, दीवान चंद और करनैल सिंह ने बताया कि मैहला, भलेई, सलूणी, मसरूंड सहित अन्य क्षेत्रों में मक्की की फसल कुछ ही दिनों में पकने वाली है। इससे पहले हुई बारिश और तेज हवाओं ने कई खेतों में फसल को गिरा दिया। किसानों को आशंका है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो खेतों में गिरी मक्की को सुखाने और सुरक्षित रखने में परेशानी होगी।
उन्होंने बताया कि इन दिनों गांवों में पशुओं के लिए घास काटने का काम भी चल रहा है। बारिश के कारण खेतों में पड़ी और ढेरों में रखी घास में नमी आ गई है। इससे पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि मक्की की अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बारिश ने तैयार फसल पर संकट खड़ा कर दिया है। मौसम खराब रहने पर आर्थिक नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की है कि जहां मक्की की फसल को नुकसान हुआ है, वे विभाग से संपर्क करें, ताकि मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें