फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सप्रांजला में मक्की-मटर की फसल तबाह

विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से सप्रांजला में तबाह हुई मक्की-मटर की फसल। संवाद 
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत देवी कोठी के गांव सप्रांजला में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। भारी बारिश के बाद बढ़े जलस्तर के कारण गांव में कई किसानों के खेतों में खड़ी मक्की और मटर की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। खेतों में पानी और मलबा आने से फसलों के साथ-साथ कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी तेज सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को हुई तेज बारिश के कारण सप्रांजला गांव में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बारिश के पानी की चपेट में आने से गांव के कई परिवारों की मक्की और मटर की फसल पूरी तरह तबाह हो गई। उन्होंने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


बारिश से प्रभावित किसानों में संत राम पुत्र जय चंद, देस राज पुत्र किशन, नर सिंह पुत्र जनता, बोध राज पुत्र जनता, धर्म चंद पुत्र बल्लू, देव राज, तेज सिंह, भोटू और हरीश पुत्र धर्म चंद तथा महेशू पत्नी भागनू शामिल हैं। प्रभावित किसानों का कहना है कि फसलें बर्बाद होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और आगामी समय में परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है।

ग्राम पंचायत देवी कोठी के प्रधान परस राम शर्मा ने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण पंचायत के सप्रांजला गांव में किसानों की मक्की की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में सरकार और प्रशासन से किसानों के नुकसान का उचित आकलन करवाने की मांग की गई है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित खेतों और कृषि भूमि का मौके पर निरीक्षण करवाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने तथा किसानों को नियमानुसार मुआवजा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। प्रधान ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण जिन किसानों की फसल और जमीन को नुकसान पहुंचा है, उन्हें राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें