फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मैड़ा-डांड सड़क 12 करोड़ से होगी चकाचक

Sun, 18 Jan 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सड़क
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग ने मैड़ा-डांड सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य को शुरू कर दिया है। 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क को चकाचक करने के लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क में डंगे लगाए जाएंगे, टायरिंग होगी और इसे चौड़ा किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद न केवल वाहन चालक हिचकोले खाने से बचेंगे बल्कि राहगीरों का सफर भी सुगम, सुरक्षित और आरामदायक होगा।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि कार्य मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क के सुधारीकरण से ग्राम पंचायत किहार, डांड, स्नूह, सूरी और किलोड़ के लोग प्रत्यक्ष लाभान्वित होंगे। पहले वाहनों चालकों और राहगीरों का गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण सफर मुश्किल था, लेकिन अब सड़क चकाचक होने से समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें