फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: माहला ने कुपाहड़ा को तीन विकेट से हराया

Thu, 12 Nov 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में आयोजित राजकुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में माहला की टीम ने कुपाहड़ा को तीन विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि मुकाबले में कुपाहड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 104 रन बनाए। टीम की ओर से भालू ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं, माहला की ओर से विक्की और अक्की ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माहला की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से रवि ने 22 और अशोक ने 23 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों के योगदान से माहला की टीम मुकाबला जीतने में सफल रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें