फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मडपनिहार आंगनबाड़ी केंद्र के पास अपना भवन नहीं

Sun, 21 Jul 2024 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
किहार (चंबा)। किहार क्षेत्र के तहत आता आंगनबाड़ी केंद्र मन पनिहार किराए में भवन में चल रहा है। इसके चलते नौनिहालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, भवन निर्माण के लिए बजट का प्रावधान हो चुका है, मगर अभी तक जमीन का चयन नहीं हो पाया है। ऐसे में किराए के भवन में नौनिहाल अपना आधार पक्का करने के लिए मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए विभाग ने करीब 70 हजार रुपये की राशि खंड विकास अधिकारी सलूणी को प्रेषित की है, मगर उपयुक्त भूमि का चयन नहीं हो पाया है।
अभिभावकों में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, राजेश कुमार, उमेश कुमार ने कहा कि इस बारे में वे कई बार आग्रह कर चुके हैं, मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में करीब बीस नौनिहाल पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने महिला एवं बालविकास विभाग से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन निर्माण करवाया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि भवन के लिए जमीन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें