चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में मिंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी।संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में द्रम्मण बी की टीम ने एसडीआरएफ की टीम को सात रन से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह ने दी।
इस मैच में द्रम्मण बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 149 रन बनाए। इसमें मनोज ने 45 और अबु ने 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडीआरएफ की टीम 142 रन ही बना सकी। इसमें परीक्षित ने 48 और अजय ने 42 रनों की शानदार पारियां खेली, मगर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सकें। द्रम्मण बी ने यह मैच जीत प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। सोमवार को भी प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे। संवाद