फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मदन लाल बने गृह रक्षक कल्याण संघ चंबा के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। मदन लाल को गृह रक्षक कल्याण संघ चंबा का अध्यक्ष चुना गया है। संघ की धर्मशाला में हुई बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक संघ के राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहड़िया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विनोद कुमार को महासचिव, संजीव सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवानी को उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, दीप कुमार को सलाहकार, विजय कुमार और संजीव कटोच को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। राज्य अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश का हर कर्मचारी वर्ग का भविष्य सुरक्षित है, लेकिन आजादी से पूर्व अस्तित्व में आए होमगार्ड जवानों का भविष्य आज भी असुरक्षित है। जिला कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य प्रदेश के हजारों होमगार्ड परिवार को एकजुट करना व हक की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने कहा कि हम माननीय न्यायालय के सहयोग से काफी हद तक अधिकार पाने में सफल हुए हैं और अन्य अधिकार को प्राप्त करने की लड़ाई भी न्यायालय में संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें