फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मशीन फांक रही धूल, एक्सरे के लिए चंबा और भरमौर की दौड़

Sat, 23 May 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में चार माह से मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन

लोग बोले-एक्सरे के लिए जाना पड़ रहा चंबा और भरमौर, हो रही काफी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी

होली (चंबा)। प्रदेश सरकार जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे कर रही है, वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में पिछले चार माह से एक्स-रे सुविधा बंद पड़ी है।
इससे क्षेत्र के मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए 40 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल भरमौर या फिर करीब 70 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज चंबा जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र में तैनात रेडियोग्राफर मातृत्व अवकाश पर हैं। उनके स्थान पर अब तक किसी अन्य कर्मचारी की तैनाती नहीं हो सकी है, जिसके कारण एक्स-रे मशीन होने के बावजूद सुविधा ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों अमित कुमार, सुनीता देवी, रेखा देवी, चंदू लाल, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार और मीनाक्षी देवी ने बताया कि जब भी वे एक्स-रे के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं तो उन्हें भरमौर या चंबा रेफर कर दिया जाता है। इससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा से जल्द रेडियोग्राफर की तैनाती करने की मांग उठाई है।

कोट



यह मामला ध्यान में है। जल्द ही इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। - डॉ. जालम भारद्वाज, सीएमओ चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें