फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बस अड्डे में हो विश्राम कक्ष की व्यवस्था

विज्ञापन
ज्ञापन को लेकर उपायुक्त से मिलने जाते निजी चालक परिचालक संघ चंबा के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। निजी बस चालक-परिचालक यूनियन चंबा के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि चंबा नए बस अड्डे में विश्राम कक्ष की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर पदाधिकारियों ने उपायुक्त डीसी राणा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार, उपप्रधान पंकज जरयाल और सचिव हेमराज ने बताया कि जिले में निजी बसों की आवाजाही सुबह 4:00 बजे शुरू हो जाती है जो रात 10:00 बजे तक जारी रहती है। इतनी लंबे समय तक निजी बस चालक और परिचालक सेवाएं देते हुए थक जाते हैं। बस अड्डे में चार से पांच घंटे तक बसें खड़ी रहती हैं लेकिन यहां विश्राम कक्ष की सुविधा नहीं है। ऐसे में उन्हें आराम करने के लिए परेशानी होती है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि नए बस अड्डे में निजी बस चालकों और परिचालकों के लिए विश्राम गृह की व्यवस्था की जाए। कहा कि चालक-परिचालकों को मजबूरी में बसों में ही रातें गुजारनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें