फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची बनवाने के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में पर्ची बनवाने से लेकर टेस्ट संबंधी शुल्क जमा करवाना मरीजों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। पर्ची और टेस्ट शुल्क काउंटरों पर एक-एक कंप्यूटर है। आलम यह है कि आधे से लेकर एक घंटे बाद मरीजों का नंबर पर्ची बनाने और शुल्क जमा करवाने के लिए आ रहा है। मरीज अब मेडिकल कॉलेज की प्रबंधन की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। मरीज और तीमारदार मेडिकल कॉलेज चंबा के पर्ची और टेस्ट शुल्क काउंटर पर अतिरिक्त कंप्यूटर स्थापित करवाने की मांग कर रहे हैं जिससे मरीजों को असुविधा न हो सके।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में पर्ची और टेस्ट का शुल्क जमा करवाने के लिए एक ही कंप्यूटर है। इससे मरीजों को लंबे समय तक कतार में खड़ा रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
दीनानाथ शर्मा, चाहला निवासी।
बच्चें को दो दिन से बुखार है। दवाई लेने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंची हूं। मरीजों की कतार काफी लंबी है। आधे घंटे से कतार में खड़ी हूं। पर्ची काउंटर पर दो कंप्यूटर होते तो पर्ची शीघ्र बन जाती।
विज्ञापन

कांतो देवी, मंगला निवासी।
दो घंटे से पर्ची काउंटर के बाहर कतार में लगने के बाद आखिरकार थकहार कर जमीन पर बैठ गई हूं। तबीयत अधिक खराब हो रही है। पता नहीं कब पर्ची बनेगी और चिकित्सक के पास जा पाऊंगी।
राधा देवी, बनियाग निवासी।
मेडिकल कॉलेज चंबा में हालात सिविल अस्पताल से भी बुरे हैं। सुबह आधे घंटे के बाद पर्ची बनवाकर चिकित्सक से चेकअप करवाया है। अब टेस्ट शुल्क जमा करवाने के लिए पौने घंटे से कतार में लगी हूं।
विज्ञापन

बीना देवी, भाला।
मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
डॉ. पंकज गुप्ता प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें