राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी।संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। आज का युवा भविष्य का भारत है। आज की महिलाएं कहीं भी पीछे नहीं हैं। हरेक क्षेत्र में महिलाएं अब आगे हैं। जागरुकता के साथ महिलाएं हर मुकाम हासिल कर सकती हैं। अक्सर देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में झिझक रहती है। इन महिलाओं को जागरुकता से ही सशक्त बनाया जा सकता है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा का मूल कारण नशा है। जिले में अधिकांश होने वाली दुर्घटनाओं के पीछे नशा ही मुख्य वजह रहता है। उन्होंने छात्राओं को अपने परिवार, आसपड़ोस और गांव के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से अपनी मंजिल हासिल करने के बारे में बताया गया। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण पर जानकारी मिली। - नंदनी चौहान,
अमर उजाला के कार्यक्रम में अपने अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल हुई। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में पता तक नहीं था। -ममता शर्मा,
अपराजिता कार्यक्रम के जरिये स्वस्थ शरीर, पोषाहार सहित अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। ऐसे जागरुकता कार्यक्रम होते रहने चाहिए। -विपाशा चंद्रा
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम की तर्ज पर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होने चाहिए जिससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल सके। -पूर्वी