फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 78 हेल्थ वेलनेस सेंटरों में ताले, लोगों को नहीं मिल रही सुविधा

Sat, 12 Aug 2023 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के 78 हेल्थ वेलनेस सेंटरों में कोई भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद नहीं है। प्रदेश सरकार ने कुछ माह पहले ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों को हेल्थ वेलनेस सेंटर का दर्जा दिया है लेकिन लोगों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए यहां पर कोई भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी यानी सीएचओ नियुक्त नहीं किया गया है। हेल्थ वेलनेस सेंटर में व्यक्ति गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग करवा सकते हैं। इसके अलावा मामूली बीमारी की पहचान भी करवा सकते हैं। इसके अलावा बच्चों और गर्भवतियों के संपूर्ण और समय पर टीकाकरण करवाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं हेल्थ वेलनेस सेंटरों को दी गई है। ऐसे में इन सेंटरों में कोई सीएचओ नहीं होने से वहां ताले लटके हुए हैं। कुछेक सेंटरों को चपरासी भले ही खोल रहे हों लेकिन लोगों को इनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करवाने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिले में कुल 133 हेल्थ वेलनेस सेंटर हैं। इनमें 55 सेंटरों में ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती की गई है जबकि, 78 सेंटर बिना सीएचओ के चल रहे हैं। इसकी वजह से हेल्थ वेलनेस सेंटरों की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिस उद्देश्य से सरकार ने इन सेंटरों को खोलने का निर्णय लिया था वह उद्देश्य अधिकतर सेंटरों में फलीभूत होता नहीं दिख रहा है। गांव के नजदीक सेंटर होने के बावजूद बच्चों और गर्भवतियों को टीकाकरण के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। तेज राम, शक्ति प्रसाद, हरि शंकर, केवल कुमार, योगराज, सुरेंद्र, भाग चंद और मनीष कुमार ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि हेल्थ वेलनेस सेंटरों में सीएचओ की तैनाती शीघ्र की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि सीएचओ की कमी के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें