फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जीए भी साथ, अंतिम सफर भी रहा साथ

Sat, 25 Jul 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में पति-पत्नी बुद्धि सिंह और कमला देवी की एक साथ मौत, साच गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी/चंबा। लाहौल-पांगी सीमा पर हुए दर्दनाक हादसे ने साच पंचायत के एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। हादसे में बुद्धि सिंह पुत्र शमलादास निवासी साच और उनकी पत्नी कमला देवी की एक साथ मौत हो गई। दोनों कुल्लू से अपने घर लौट रहे थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
शुक्रवार मध्य रात्रि जब दोनों के पार्थिव शरीर गांव पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही घर से पति-पत्नी की अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों विकास कुमार, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार ने बताया कि बुद्धि सिंह और कमला देवी का जीवन एक-दूसरे के साथ बीता और अंतिम सफर भी दोनों ने साथ ही तय किया। गांव के लोगों ने नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी। पूरे साच क्षेत्र में मातम पसरा है और लोग इस हृदयविदारक हादसे को याद कर स्तब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें