चुवाड़ी (चंबा)। पुलिस थाना चुवाड़ी के नलोह में दो व्यक्तियों के कब्जे से तीन बोतलें देसी शराब लाहन की बरामद की गई हैं। पुलिस ने चुवाड़ी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम नलोह गांव में नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान जोगिंद्र कुमार निवासी चन्दरेटा और मनु निवासी नलोह वहां से गुजरे। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से तीन बोतलें देसी शराब की बरामद की गईं। एसपी डॉ. मोनिका ने यह जानकारी दी है।