चंबा। पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने मंगला के समीप एक निजी कार से लाहन शराब बरामद की है, जबकि दूसरे मामले में ककीरा से शराब की छह बोतलें पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर की टीम मंगला के समीप नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान एक गाड़ी को शक के आधार पर रोका गया। गाड़ी से तलाशी के दौरान लाहन बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया।
इसके साथ ही चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दूसरी तरफ पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने राहगीर के कब्जे से छह बोतलें देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने थाना चुवाड़ी में मुकद्दमा दर्ज किया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।