चुवाड़ी (चंबा)। पुलिस टीम चुुवाड़ी ने गश्त के दौरान दुकान से शराब की पांच बोतलें पकड़ी है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम हुनेरा के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि विनोद दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचता है।
इस आधार पर पुलिस ने दुकान में दबिश दी और तलाशी के दौरान दुकान के भीतर से पांच बोतलें शराब बरामद की। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।