चंबा। नैनीखड्ड के पास दुकान से पुलिस ने शराब की 32 बोतलें पकड़ी है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चुवाड़ी थाना की टीम नैनीखड्ड के पास गश्त कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अजय दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुुकान पर दबिश दी। इस दौरान तलाशी में पुलिस ने शराब की 32 बोतलें बरामद हुई। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया। दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।