फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों को देसी शराब के साथ पकड़ा, दर्ज किए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से 15 लीटर देसी शराब को पकड़ा है। इन मामलों में तीन लोगों के खिलाफ चुवाड़ी अज्ञैर तीसा थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस थाना तीसा के पुलिस ने गनेड़ गांव में गश्त के दौरान भरत निवासी गांव भाटका की दुकान से चार लीटर देसी शराब बरामद पकड़ी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस थाना चुवाड़ी के पुलिस दल ने सूचना के आधार पर केवल सिंह निवासी गांव कामला के घर से 6.5 लीटर देसी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है।
वहीं तीसरे मामले में चुवाड़ी थाना के दूसरे दल ने जीरो प्वाइंट खोला (सिहुंता) में गश्त के दौरान अशोक कुमार निवासी गांव चांद से 5 लीटर देसी शराब बरामद की है। यह पैदल देसी शराब की सप्लाई लेकर ठिकाने पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें