चंबा। पुलिस चौकी नकरोड़ की टीम ने निजी बस में दो पेटी अवैैध शराब पकड़ी है। मगर शराब को लेकर जा रहे व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जब पुलिस टीम ने दरकुंडा के पास नाका लगाया था। इसी दौरान सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान नकरोड़ की तरफ से एक निजी बस आई। इसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका।
जब पुलिस कर्मचारी बस के भीतर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सीट नंबर 32,33,34 के नीचे दो पेटी शराब की बरामद की गई। पुलिस ने शराब की पेटी के मालिक के बारे में पूछताछ की तो किसी ने भी इसे अपना नहीं बताया। इसको लेकर बस के चालक ,परिचालक और गाड़ी में अन्य सवार लोगों से भी पूछताछ की गई। मगर किसी से भी पेटी रखने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।
इसके चलते पुलिस ने शराब की पेटियों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1) के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि दो पेटी अवैध शराब पकड़ी है। शराब रखने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।