चंबा। जिले के सातों जोन में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन समारोह रविवार को हुआ। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
होली में हुई भरमौर जोन की प्रतियोगिता में खो-खो में लिल्ह, वॉलीबाल में खणी, बैडमिंटन में मांधा, कबड्डी में मेजबान स्कूल होली ने बाजी मारी। कुश्ती में ओवरआल का खिताब भरमौर स्कूल के नाम रहा। ककीरा में हुई भटियात जोन की खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में ककीरा, कबड्डी में टुंडी, वॉलीबाल में समोट और कुश्ती में ओवरआल विजेता रायपुर स्कूल रहा। झज्जाकोठी स्कूल में हुई चुराह प्रथम की खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में बैरागढ़, कबड्डी में कोहाल, बैडमिंटन में बैरागढ़, वॉलीबाल में तीसा और कुश्ती में तीसा स्कूल विजेता बना। तेलका में चुराह द्वितीय जोन की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी का खिताब पैरामाउंट पब्लिक स्कूल किहार के नाम रहा। बैडमिंटन में तेलका, खो-खो में तेलका, वॉलीबाल में मंजीर और मार्च पास्ट की ट्रॉफी तेलका स्कूल के नाम रही। शेरपुर में बनीखेत जोन की खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में बलेरा, कबड्डी में बगढ़ार, वॉलीबाल में मेल, बैडमिंटन में नगाली और कुश्ती में बगढ़ार ओवरआल विजेता रहा। सिढ़कुंड में आयोजित सेंट्रल जोन प्रथम की खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में मसरूंड, कबड्डी में बरौर, वॉलीबाल में कियाणी, बैडमिंटन में मसरूंड और कुश्ती में कुठेड़ स्कूल ओवरआल चैंपियन बना। सेंट्रल जोन द्वितीय की खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में मैहला, वॉलीबाल में खज्जियार, खो-खो में धुलाड़ा, कबड्डी में कोलका और मार्च पास्ट में लुड्डू स्कूल अव्वल रहा। यह जानकारी सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक बिजलवान ने दी।
चंबा के चनेड स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रस्तुति देती छात्राऐं।स्त्रोत:स