फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा-2 पंचायत में 13 दिन बाद हुआ उजाला

Sun, 22 Sep 2024 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुराह के लठेली में ट्रांसफॉर्म लेकर जाते ग्रामीण और कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की तीसा-2 पंचायत के दो गांवों में 13 दिन बाद उजाला हुआ। बिजली बोर्ड ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। इसके चलते दो गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले गांव में ट्रांसफार्मर जल गया था। इससे उन्हें अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही थीं। बताया कि इस बारे में बोर्ड को कई बार अवगत करवाया, मगर ट्रांसफार्मर न होने के कारण बोर्ड ने भी असमर्थता जताई। बहरहाल, लोगों को बिजली के बिना रातें काटने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों में राकेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, राज कुमार, रोशन लाल, अंकित कुमार, सुमन सिंह और देवी चंद ने कहा कि बोर्ड ने 13 दिन बाद ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। बताया कि बिजली न होने के कारण मेकेनिकों के काम ठप रहा। दुकानदारों को भी काफी परेशानी हुई। कहा कि बिजली बोर्ड बिल तो समय पर जारी कर देता है, लेकिन बिजली संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए काफी समय लगाया जाता है। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के कार्यवाहक सहायक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। अब बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें