चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा के तहत आते मुगला मोहल्ले के बीएसएनएल कॉलोनी, टीचर कॉलोनी सहित साथ लगते क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सोमवार सुबह 10:00 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता हंस राज ने दी। बताया कि इस दौरान ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने समस्त लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद