फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में जीवन पटरी पर लौटने लगा, 20 सड़कें और 50 गांवों में बिजली बहाल

Wed, 10 Sep 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लगातार भारी बारिश से प्रभावित जिला चंबा में अब जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। बुधवार को मौसम साफ रहने के चलते 20 संपर्क मार्ग यातायात के लिए बहाल किए गए, वहीं 50 गांवों में बिजली आपूर्ति भी फिर से शुरू हो गई। फिलहाल जिले में अभी 30 सड़कें बंद हैं और 25 विद्युत ट्रांसफार्मर बहाली की प्रतीक्षा में हैं। प्रशासन का कहना है कि यदि अगले दो दिन तक मौसम साफ रहा, तो सभी मार्ग और बिजली व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर दी जाएगी। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें