फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भटियात में चार दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात में भारी बारिश के चार दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। चुवाड़ी-लाहडू मार्ग पर त्रिमथ के पास भारी भूस्खलन के कारण सड़क का 30 मीटर डंगा क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस वजह से चुवाड़ी में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे दूध, अंडा, ब्रेड, सब्जी आदि नहीं पहुंच पा रहे हैं। क्षेत्र में बीते 12 दिनों से बैंकों, कार्यालयों, अस्पताल और स्कूलों में बीएसएनएल की सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। इससे विभिन्न कार्यालयों में कामकाज बंद पड़े हुए हैं। होबारड़ी पुल नौ टन वजनी मालवाहक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। सड़क बाधित होने से लोगों को छोटे वाहनों और पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि विभागीय मशीनरी और मैन पावर पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने में जुटी हुई है। भटियात विस क्षेत्र के तहत आतीं 72 पंचायतों कुठनू, गाहर, जतरूण, होबार, अवांह, परछोड़, बनेट, कैंथली समेत अन्य पंचायतों में सोमवार सुबह 9:00 बजे बंद हुई बिजली सप्लाई मंगलवार शाम 5:00 बजे बहाल हो पाई लेकिन, अभी तक क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं बहाल नहीं हो पाई हैं। ग्रामीणों राजीव कुमार, नर सिंह, दिलीप कुमार, केसर सिंह, योगराज, प्रताप चंद, अश्वनी कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान क्षेत्र में हुए नुकसान के बाद अभी तक व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौट पाई हैं। क्षेत्र के कई गांवों मेंं पेयजल आपूर्ति बाधित पड़ी है। इस वजह से लोगों को मीलों पैदल चलकर प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोकर ही घरों तक पहंचाना पड़ रहा है।
सिहुंता क्षेत्र में सिहुंता-लाहडू मुख्य संपर्क सड़क खोला तक बहाल करवा दी गई है जबकि, इससे आगे ढाई किलोमीटर सड़क का हिस्सा साहला और पनियाला मंदिर के पास 100 मीटर पहाड़ी दरकने से बंद पड़ा हुआ है। सिहुंता-ददरियाड़ा और धुलारा-कामला सड़कें फिर से भूस्खलन होने से बंद हो गई हैं जबकि, द्रम्मनाला-रजैं-गरनोटा मार्ग को बहाल किया गया है।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी पारस अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को सुचारु करवाने के लिए विभागीय टीमें जुटी हुई हैं। दावा किया कि जल्द व्यवस्थाएं बहाल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें