फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घर के आंगन से पालतू कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

Thu, 02 Nov 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की शंतेवा चिल्ली पंचायत के सरेला गांव के लोग तेंदुए की दस्तक से दहशत में हैं। बुधवार रात को भी तेंदुआ घर के आंगन से पालतू कुत्ते को उठा ले गया।
विज्ञापन

यह घटना रात करीब आठ बजे हुई। तेंदुए के कुत्ते पर हमला करने की भनक लगते ही परिवार के सदस्य बाहल निकल आए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। तेंदुए के घरों में दस्तक देने से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण दिन के समय भी बच्चों को घर से अकेले बाहर नहीं भेज रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों में मनोज कुमार, अमर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुंदर सिंह और सुभाष सिंह ने कहा कि जंगली जानवरों ने ग्रामीण बस्तियों का रुख कर लिया है। तेंदुआ क्षेत्र में पालतू जानवरों पर हमला कर रहा है। वे अपने मवेशी घरों के अंदर बांधने पर विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिन भी तेंदुआ गांव में एक घर के आंगन से कुत्ते को उठाकर ले गया। उस समय परिवार के लोग जाग रहे थे। उन्होंने जैसे-तैसे कुत्ते को तो बचा लिया, लेकिन इस घटना के बाद ग्रामीण डर के साये में रहने पर विवश हैं। उधर, पंचायत प्रधान कुतुब दीन ने बताया लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग को तेंदुए को पिंजरा लगाकर पकड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें