फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छात्राओं के साथ लगी थी चार शिक्षकों की ड्यूटी

Thu, 02 Nov 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
खबर के साथ - फोटो : samvad
विज्ञापन
चंबा। रैत में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचीं छात्राओं के साथ एक नहीं, बल्कि चार-चार अध्यापकों की ड्यूटी लगी थी। हैरान होने वाली बात यह है कि इन चारों में से कोई भी अध्यापक छात्राओं को जिला मुख्यालय स्थित न्यू बस स्टैंड तक छोड़ने नहीं आया।
विज्ञापन

अमर उजाला के मामला उठाने के बाद उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा ने सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी से मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी थी। यह रिपोर्ट अब तैयार हो गई है। इस रिपोर्ट के जरिये अब स्कूल प्रधानाचार्याें को नोटिस जारी किए जाएंगे और अध्यापकों को बच्चों को मुख्यालय तक न छोड़ने का कारण पूछा जाएगा। अगर जवाब संतुष्टि भरा न हुआ तो मामले को आगामी कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय भेजा जाएगा।
रैत में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद जिला मुख्यालय स्थित न्यू बस स्टैंड चंबा छात्राएं अकेली पहुंची थीं। 14 छात्राएं इस दल में मौजूद थीं। महिला शिक्षक को टीम लीडर बनाया गया था। महिला अध्यापिका समेत तीन अन्य शिक्षकों ने छात्राओं को जिला मुख्यालय तक पहुंचाना जरूरी नहीं समझा। बहरहाल, छात्राएं अकेली ही जिला मुख्यालय पहुंचीं। गौरतलब है कि ककीरा, भद्रोह, तला और मोरठू स्कूल में तैनात स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचाना जरूरी है। स्कूल प्रबंधन या फिर अभिभावकों के हवाले बच्चों को किया जाता है। इस मामले में ऐसा नहीं किया गया है। बहरहाल, इस मामले में विभाग की ओर से जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मिल गई है। इस मामले में अब आगामी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित स्कूल के मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें