फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क किनारे मृत मिला तेंदुआ, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। लाहडू-ककीरा मार्ग पर सड़क किनारे एक तेंदुआ मृत मिला है। इसका वन विभाग ने पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर वीडियोग्राफी करके उसे जला दिया गया। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत किसी बड़े वाहन से टकराने के कारण मानी जा रही है।
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी शिकारी ने उसे मारा होता तो उसके शरीर पर गोली के निशान होने थे। साथ में उसके शरीर के सभी अंग भी सुरक्षित पाए गए। ऐसे में उसकी मौत वाहन के टकराने के कारण ही मानी जा रही है। सोमवार सुबह के समय जब स्थानीय लोग सड़क से जा रहे थे तो उनकी नजर सड़क किनारे मृत पड़े तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने सबसे पहले तेंदुए के शरीर पर चोट के निशानों का जायजा लिया। इसके बाद पशु चिकित्सालय में उसका पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही वन विभाग ने इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्सक ने वन विभाग को बताया कि तेंदुए की मौत छाती पर लगी गंभीर चोट के कारण हुई है। यह चोट किसी वाहन के टकराने से लग सकती है। इसकी पुष्टि वन मंडलाधिकारी डलहौजी कमल भारती ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें