फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कब्जे तोड़ने पहुंची टीम, कब्जाधारियों ने किया हो-हल्ला

विज्ञापन
चंबा के चुराह में कालोनी मोड़ के पास अवैध कब्जे को हटाती विभाग की जेसीबी ।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत शिकारी मोड़ में कब्जों को तोड़ने पहुंची विभागीय टीम और लोगों के बीच खूब हो-हल्ला हो गया। इस दौरान जेसीबी महज एक खोखे को ही तोड़ पाई। मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात तहसीलदार ने लोगों की भूमि संबंधी निशानदेही की मांग पर उन्हें 22 दिसंबर तक की मोहल्लत दी है। उसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार कब्जों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

तीन घंटे के बाद विभागीय टीमें पीछे हटीं। गौरतलब है कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जे जमाए बैठे कब्जाधारियों को हटाने संबंधी निर्देश लोक निर्माण विभाग को जारी किए गए हैं। इसी क्रम में पहले भी लोक निर्माण विभाग की टीम मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात तहसीलदार की अगुवाई में पुलिस बल और राजस्व विभाग के कर्मियों को लेकर कॉलोनी मोड़ पहुंची थी जहां पर कब्जाधारियों ने स्वयं अपने कब्जों को हटाने के लिए मोहल्लत मांगी। उसके बाद बाकायदा कुछेक कब्जाधारियों ने अपने कब्जों को स्वयं तोड़ दिया तो कुछ कब्जाधारी विभागीय जमीन पर किए गए कब्जों को तोड़ने में पीछे हट गए।
इन्हीं कब्जों को हटाने के लिए सोमवार को विभागीय पीला पंजा शिकारी मोड़ पहुंचा जहां पर एक खोखे को हटाने के बाद जैसे ही पीला पंजा आगे बढ़ा तो लोग एकत्रित हो गए और जमीन की निशानदेही करके ही कब्जे हटाने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान लोगों को शांत करते हुए प्रशासनिक अधिकारी ने उन्हें 22 दिसंबर तक का समय निशानदेही और कब्जों को हटाने के लिए दिया। कॉलोनी मोड़ में करीब 32 कब्जे और शिकारी मोड़ में 26 के करीब कब्जे अतिक्रमणकारियों ने किए हैं जिन्हें उच्च न्यायालय के आदेशानुसार हटाया जाना है।
विज्ञापन

तहसीलदार कृष्ण चंद ने बताया कि जेसीबी से एक खोखा हटाया गया। लोगों के निशानदेही करवाने की मांग पर उन्हें 22 दिसंबर तक का समय दिया गया है। निशानदेही के बाद न्यायालय के आदेशों की पालना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें