धरवाला (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान मजदूरी करने गए कुनेड़ निवासी लेनो राम आखिरकार सुरक्षित घर पहुंच गए हैं। उनका संपर्क अपने परिवार वालों से पूरी तरह से कट चुका था। इसके चलते परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे। अब वह सुरक्षित घर पहुंचे तो परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि मणिमहेश से लौटने वाले जिन हालात का जिक्र कर रहे थे, उसे सुनने के बाद परिवार काफी डर गया था। मोबाइल नेटवर्क बंद होने के कारण फोन पर भी बात नहीं हो पा रही थी।