फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुंडला में 15 युवाओं को मिली नौकरी

Thu, 11 Sep 2025 07:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रोजगार उप कार्यालय सुंडला में वीरवार को परिसर साक्षात्कार का आयोजन हुआ। इसमें निजी कंपनी के अधिकारियों ने बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लिए और 15 युवाओं को सुरक्षा कर्मी के पद पर चयनित किया। इससे पहले बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग की गई। इसके बाद साक्षात्कार के लिए पहुंचे 21 युवाओं को बुलाया गया। इस दौरान छह युवा साक्षात्कार में उत्तीर्ण नहीं हो पाए। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निजी कंपनी इन दिनों जिले में सुरक्षा कर्मियों के पद भरने के लिए आई है। जगह-जगह परिसर साक्षात्कारों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें