फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मशीनों को छोड़ हाथों से बहाल की जा रही सड़क

विज्ञापन
चंबा के किलाड़-धरवास संसारी मार्ग को बहाल करने में जुटी बीआरओ की लेबर।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। घाटी में आज भी मजदूर हाथों से सड़क बहाल करने में जुटे हैं। प्रदेश में बर्फबारी से बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए आधुनिक मशीनरी इस्तेमाल की जा रही है। वहीं पांगी घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले वाया जम्मू कश्मीर मार्ग को बहाल करने के लिए मजदूरों के हाथों में बेलचा थमाया गया है। इसे देखकर यही लग रहा है कि शायद ही आगामी दिनों में यह मार्ग खुल पाएगा।
विज्ञापन

बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) आधुनिक मशीनरी का इस्तेमाल करने के बजाय 40 से 50 मजदूरों को लगाकर 90 सेंमी तक बर्फबारी को सड़क से हटाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रणाली को लेकर पांगी घाटी के लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आधुनिक मशीनरी लगाकर जिस मार्ग को चंद दिनों में बहाल किया जा सकता है वहीं मजदूर इसे बहाल करने में कई दिन लगा सकते हैं।
किलाड़ से धरवास वाया संसारी मार्ग को बहाल करने के लिए बीआरओ ने अपने मजदूर लगाए हैं। अब लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि बीआरओ के पास मशीनरी होने के बावजूद बेलचों से मार्ग को बहाल किया जा रहा है। जो लोग पांगी घाटी से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं उन लोगों के लिए यह ढीला रवैया काफी परेशानी पैदा कर रहा है। घाटी के लोगों ने स्थानीय प्रशासन और बीआरओ से मांग की है कि मार्ग को आधुनिक मशीनें लगाकर तुरंत बहाल करवाया जाए।
विज्ञापन

पांगी घाटी के लोगों का जनजीवन पटरी पर लाने के लिए प्रशासन भरपूर प्रयास कर रहा है। बीआरओ को मजदूरों के साथ मार्ग बहाली में मशीनरी लगाने के आदेश दिए जाएंगे। -अजय कुमार यादव, आवासीय आयुक्त पांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें