फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुना आपदाग्रस्त भटियात का दर्द

Wed, 10 Sep 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत क्षेत्र में आपदा प्रभावित लोगों से बात करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जय राम और
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बुधवार को भटियात में आपदा प्रभावितों का दर्द बांटने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भटियात के आपदा प्रभावित क्षेत्र ककीरा, तुन्नूहट्टी, मेल और ककड़ार का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इन क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस मौके पर उन्होंने परिवारों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि भाजपा इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। प्रदेश सरकार से शीघ्र प्रभावितों को राहत देने की मांग की जाएगी। उनके साथ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, भरमौर विधायक डॉ. जनकराज सहित अन्य भाजपा नेता शामिल रहे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में नुकसान हुआ है। मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले में नुकसान का आंकड़ा अधिक है। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये की मदद इस आपदा से उभरने के लिए दी है। साथ ही प्रभावितों को भी प्रधानमंत्री ने विशेष राहत प्रदान की है। इसमें जान गंवाने वाले प्रति व्यक्ति को केंद्र की तरफ से दो लाख और घायल को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें