फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पीएम श्री स्कूल रायपुर की वेबसाइट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विस अध्यक्ष ने किया लोकार्पण, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर ने डिजिटल शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट शुरू की है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को वेबसाइट का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों की प्रतिभा, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और नवाचारों की जानकारी डिजिटल मंच पर उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को विद्यालय की गतिविधियों से जुड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने वेबसाइट डिजाइनर यशवर्धन पठानिया के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकारी प्रधानाचार्या सुमन पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और वेबसाइट निर्माण में सहयोग देने वाले अध्यापकों और कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें