चंबा। टिपर की चपेट में आने से जान गंवाने वाले गजेंद्र का वीरवार को पैतृक श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामले में अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि चंबा-साहो मार्ग पर टिपर की चपेट में आने से बन्नू निवासी गजेंद्र पुत्र संतू की मौत बुधवार को हो गई थी। गजेंद्र बुधवार को सुबह 10:30 बजे अपने घर से चंबा की तरफ जा रहा था। उसी दौरान साहो की तरफ से गलत दिशा में तेज रफ्तार के साथ एक टिपर बैक हो रहा था। यह पैदल जा रहे गजेंद्र कुमार के ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इससे पहले कि चपेट में आने वाले व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सकता है। उसकी टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को बुधवार को ही सौंप दिया गया है। बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।